
भाजपा जिला कार्यकारिणी में सदस्य बनाए जाने पर संजय चौरसिया का भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किए जाने पर संजय चौरसिया का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
संजय चौरसिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम है और कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर जनसेवा में लगा रहता है।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। पार्टी की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि आम जनता को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
संजय चौरसिया ने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं, और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा जिले में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि संजय चौरसिया के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ेगा।













