समाचारभाजपा नेता व विंध्याचल थाना अध्यक्ष के बीच रात भर चला विवाद

भाजपा नेता व विंध्याचल थाना अध्यक्ष के बीच रात भर चला विवाद


_भाजपा पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार का मामला!
भाजपा के कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने थाने पर जमीन पर बैठ कर दिया धरना

_भाजपा पदाधिकारी अभय मिश्रा ने थानाध्यक्ष को किया 9 बार फोन/ दसवीं बार पलट के फोन किया थानाध्यक्ष ने!

*_भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष अभय मिश्रा किसी एक कार्यकर्ता के संबंध में थानाध्यक्ष विंध्याचल को 9 बार फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ है! कुछ देर बाद थाना अध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारी को पलट के फोन किया और पुलिसिया रोब भी क्या होती है भाजपा पदाधिकारी को बता दिया ,सवाल कार्यकर्ता का था! भाजपा पदाधिकारी विंध्याचल थाना पर धमक पड़े! थानेदार से जम के नोकझोंक हो गई, थाना अध्यक्ष ने हद पार कर दी, भाजपा पदाधिकारी अपमानित हो गए , एक सत्ता पक्ष के एक पदाधिकारी के साथ हुए दुर्व्यवहार की खबर जंगल में आग की तरह पूरे नगर में फैल गई! फिर क्या था सत्ता के हिडोले में सवार जिला स्तरीय पदाधिकारी थाना विंध्याचल धमक पड़े, सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता भी थे! कार्रवाई की मांग करने लगे। बात लखनऊ दरबार तक पहुंची क्षेत्रीय अध्यक्ष तक पहुंची! बात कुछ भी नहीं बनी अधिकारी जांच की बात करते रहे 5 से 6 घंटे तक पदाधिकारी और कार्यकर्ता विंध्याचल थाने पर डटे रहे! खबर पहुंचती है प्रखर हिंदू नेता के रूप में ख्याति अर्जित करने वाले अब भाजपा की नाव में सवार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तर प्रदेश मनोज श्रीवास्तव तक, रातो रात थाना विंध्याचल पहुंचे मनोज श्रीवास्तव ने अधिकारियों को दो टूक कहा कार्रवाई हो नहीं तो मामला अब दूर तक जाएगी पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, आन /फान में अपर पुलिस अधीक्षक एडीएम सीओ का काफिला विंध्याचल थाना आ पहुंचा , और अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा द्वारा 24 घंटे में थाना अध्यक्ष पर कार्रवाई की बात करके मामले को शांत किया!! 5 घंटे से सोहन, श्यामसुंदर केसरी, नितिन केसरी, रविशंकर साहू, संजय यादव, महेंद्र मिश्रा, नगर और विंध्याचल के तमाम पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं