
भारतीय जनता पार्टी ने मिर्जापुर जिला कार्यसमिति की घोषणा की
मिर्जापुर। काशी क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर जनपद में भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यसमिति की नई सूची जारी कर दी है। दिनांक 21 मार्च 2026 को जारी इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जिला स्तर पर विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जारी सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर शरदेंद्रमणि त्रिपाठी, सुनीता शर्मा, चित्रांगिनी मौर्य, गौरव उमर, रविंद्र नारायण पटेल, इन्द्र कुमार सिंह, उदयमान तिवारी और वैजनाथ प्रजापति को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला महामंत्री के रूप में रवि शंकर पाण्डेय, डॉ. सीएणएल बिन्द और स्वामीनाथ सिंह को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा जिला मंत्री पद पर अनिल कुमार सिंह कुंवर, संध्या पटेल, वीरेन्द्र कुमार कोल, रोहित त्रिपाठी, पूनम चौरसिया, श्याम सिंह यादव, आलोक कुमार सिंह और विजय सिंह पटेल को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चंद्रशेखर गोयल को दी गई है।
संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला मीडिया प्रभारी के रूप में मनोज शर्मा, जिला संयोजक आईटी के रूप में अमित कुमार सिंह तथा जिला संयोजक सोशल मीडिया के रूप में आनंद मैन को दायित्व सौंपा गया है।
पार्टी की ओर से जारी इस नई कार्यसमिति को संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में नई जिम्मेदारियों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।














