
मीरजापुर। समाज की सेवा करके ही सच्चा सुख प्राप्त किया जा सकता हैं। हम सब भारत माता की संतान हैं। अपनों के चेहरे पर राहत का भाव लाकर ही अनमोल प्रसन्नता बिना कहे प्राप्त किया जा सकता है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव ने शुक्रवार को लालडिग्गी स्थित अपने आवास पर आयोजित कंबल वितरण समारोह में व्यक्त किया।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि समाज की सेवा करने का अवसर बड़े भाग्य से मिलता है। हम सब भारत माता की संतान हैं । इसमें कोई छोटा हैं तो कोई बड़ा हैं। कोई धनवान है तो कोई गरीब हैं। भगवान ने अंतर रखकर एक दूसरे के व्यवहार को परखने का पैमाना बनाया है। भारत माता अपने पुत्रों के आचरण को देख रही है। जो एक साथ भारत माता की जय बोलते हैं। आदि काल से वसुधैव कुटुंबकम की भावना भारत की समरसता का प्रतीक रहा है। कहा कि एक ही माँ की संतान होने के नाते हम सब का कर्तव्य हैं कि जरूरतमंद की सेवा कर उसका सहयोग करें।
कोरोना काल से ही जिले के जरूरत मंद लोगों की सेवा करने में जुटे श्री श्रीवास्तव ने कहा कि तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा। समाज में आने के बाद उन्हें समाज से ही मिला, जिसे समाज को दिया गया। कुछ देने के बाद लोगों के चेहरे पर राहत का भाव देख कर भक्त और भगवान दोनों खुश होते है।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रामचंद्र शुक्ला भाजपा पूर्व जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विद्याधर तिवारी, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल बरनवाल, गोवर्धन त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा रविशंकर साहू, नगर मंत्री अंकुर श्रीवास्तव, रविंद्र जायसवाल, संतोष सिंह संधू, जितेंद्र यादव, हरिनारायण, विकेश दिलीप पप्पू गोल चौधरी , भाजपा नेता महेंद्र जायसवाल,आदि उपस्थित थे। संचालन भाजपा के नगर उपाध्यक्ष मनोज दमकल ने किया।