
मिर्जापुर,
(भारत माता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता के बाद मंझवा विधानसभा क्षेत्र के लिए लेंगे निर्णय)
भारत माता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसागर बिंद ने पार्टी के समीक्षा बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान कहां की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता करने के बाद वह निर्णय ले लेंगे की मिर्जापुर के मझवा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में वह अपना कैंडिडेट खड़ा करेंगे या पुनः इंडिया गठबंधन को समर्थन देंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसागर बिंद ने कहा कि भारत माता पार्टी समीक्षा बैठक में सभी कोर कमेटी के लोगों ने माना कि भारत माता पार्टी के समर्थन से समाजवादी पार्टी (पीडीए) एवं इण्डिया गठबंधन को उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक भारी बहुमत (37 +6 सीट) प्राप्त हुआ।
लोकसभा चुनाव 2024 में भारत माता पार्टी ने समाजवादी पार्टी पीडीए एवं इण्डिया गठबंधन को समर्थन दिया तो समाजवादी पार्टी भारी बहुमत के साथ चुनाव जीती। भारत माता पार्टी का कोर वोट बैंक बिंद केवट सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, श्रवस्ती, बलरामपुर, संतकबीर नगर, बहराइच, इत्यादि जिलों बिंद केवट वोट जिस दल के साथ जाता वही दल उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतता है।
लोकसभा चुनाव 2024 में संजय निषाद को बिंद केवट निषाद समाज ने नकार दिया और भारत माता पार्टी द्वारा समर्थित समाजवादी पार्टी PDA एवं इण्डिया गठबंधन के प्रत्यासियों को वोट देकर रामसागर बिंद का साथ दिया। और किसान मजदूर युवाओं के नेता श्री अखिलेश यादव एवं राहुल गांधी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर सम्मान बढ़ाया है।
आगे विधानसभा उपचुनाव मझवां एवं फूलपुर विधानसभा में भारत माता पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात करके अपना प्रत्यासी उतारेगा। एक सवाल के जवाब में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसागर ने बताया कि उनका निषाद पार्टी के डॉक्टर संजय निषाद से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन डॉक्टर संजय निषाद ने समाज को धोखे में रखा जिसके चलते समाज के ही लोग आज उनका विरोध करेंगे। पिछली बार विधानसभा चुनाव के दौरान समाज के लोग निषाद पार्टी के साथ थे जिसका परिणाम था कि निषाद पार्टी के तरफ से घोषित प्रत्याशी डॉक्टर विनोद बिंद भारी मतों से विजई हुए थे लेकिन इस बार समाज के लोग अब जागरुक हो चुके हैं।
भारत माता पार्टी जातिवार जनगणना एवं आरक्षण और बिंद समाज के शहीद अंगनू बिंद सहित और पिछड़े, दलित पांच शहीदों का मूर्ति स्मारक स्थल धानापुर चंदौली में लगाने के लिए जुलाई में व्यापक स्तर पर आंदोलन होगा। बैठक में मुख्य रूप से राजेन्द्र विन्द उर्फ गुड्डू,विजय बिंद, अशुमाली बिंद, भगवानदास, लवकुश महेन्द्र बिन्द आदि को मौजूद रहे।