
मीरजापुर 24 जुलाई 2025- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डलीय अपर निदेशक, संयुक्त
निदेशक, मण्डलीय कार्यकम/लेखा प्रबन्धक एवं अन्य मण्डलीय टीम के साथ मण्डल के समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकरी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यकम अधिकारी, आई0सी0डी0एस0 तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहें। समीक्षा बैठक का आरम्भ विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा से की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से आच्छादित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे वित्तीय प्रगति समीक्षा, एच0एम0आई0एस0 कार्यक्रम की समीक्षा, आर0सी0एच0 कार्यकम की 
निर्देशित किया गया। श्रावण माह में त्यौहारो/कांवरिया श्रद्धालुओं के दृष्टिगत मण्डलायुक्त द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त चिकित्सा इकाईयों पर जीवन रक्षक औषधियों, उपकरणों आदि की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। साथ ही यह निर्देश भी दिये गये कि मण्डल में संचालित समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों/गतिविधियों की नियमित अनुश्रवण व समीक्षा प्रत्येक स्तर पर करते हुए, प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु प्रयास किये जाय।















