मण्डलायुक्त ने भदोही जनपद के तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

107

मण्डलायुक्त ने भदोही जनपद के तहसील औराई व उप पुलिस महानिरीक्षक मड़िहान में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

मीरजापुर 15 जून 2024- सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन के निर्देश के क्रम में मण्डलायुक्त डाॅ मुथुकुमार स्वामी बी0 के मार्ग निर्देशन में मण्डल के तीनो जनपदो के सभी तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 ने जनपद भदोही के औराई तहसील में पहुंचकर जन समस्याओ को सुना, तो वहीं उप पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह ने जनपद मीरजापुर के मड़िहान तहसील में पहुंचकर जन समस्याओ को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।