मतदान केन्द्रों की सूची जारी,मिर्जापुर जनपद की वेबसाइट पर उपलब्ध

मतदान केन्द्रों की सूची जारी, जनपद की वेबसाइट पर उपलब्ध
मीरजापुर, 05 जनवरी 2026।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान केन्द्रों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची भारत निर्वाचन आयोग की पूर्व अनुमति के बाद प्रकाशित की गई है।
जारी की गई सूची में विधानसभा क्षेत्र संख्या 395-छानवे (अनुसूचित जाति), 396-मीरजापुर, 397-मझवां, 398-चुनार और 399-मड़िहान शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों के मतदान क्षेत्रों के लिए निर्धारित मतदान केन्द्रों तथा उनसे संबंधित मतदाताओं के समूहों का विवरण सूची में दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों (मतदान केन्द्रों) की अनुमोदित सूची आम जनता के अवलोकन के लिए जनपद की आधिकारिक वेबसाइट mirzapur.nic.in पर DEO Portal में उपलब्ध है। आम मतदाता अपने क्षेत्र का मतदान केन्द्र वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने मतदान केन्द्र की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।