समाचारमधुमक्खी के हमले से बरैनी की 40 महिलाएं पुरुष घायल-मिर्जापुर

मधुमक्खी के हमले से बरैनी की 40 महिलाएं पुरुष घायल-मिर्जापुर

वीरेंद्र गुप्ता मिर्जापुर 94 53 82 1310

कछवां । क्षेत्र के बरैनी गांव में ललई छठ के पुजा के लिए उमड़ी भीड़ पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसमें 40 महिलाएं व पुरुष घायल हो गए। मधुमक्खियों के आने से वहा भगदड़  मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरैनी के तीवारीपुर मुहल्ला में सुबह से महिलाओं की भीड़ पूजा के लिए जुटनी शुरू हो गई थी। इसी दौरान दस बजे जब ललई माता के पूजा के लिए काफी संख्या में महिलाएं  जुटी तभी हवन के दौरान पेड में मधुमक्खियों के छत्ते में धुआ लग गया जिससें मधुमक्खियों ने पुजा कर रही महिलाओं पर हमला कर दिया।

अचानक मधुमक्खियों के हमले से वहा अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले की चपेट में वहा मौजूद 40  महिलावों को मधुमक्खियों ने काट लिया। जिसमें प्रगति 21 वर्ष, संध्या 26 वर्ष, सुघरा देबी 60 वर्ष, राधिका देबी 55 वर्ष, वैभव 8 वर्ष, राजन सिंह 30 वर्ष काजल सिंह 27 वर्ष घायल हो गई। 

मधुमक्खियों के हमले का कारण यह रहा कि जिस जगह पर पुजा हो रहा था उसी स्थान पर एक पेड में मधुमक्खियों का छत्ता बना है । धुआ लगने पर मधुमक्खी के हमले से बचाव के क्रम में कई महिलाएं दौड़ना शुरू कर दी। जबकि बच्चों को गोद में ली हुई महिलाएं साड़ी की आंचल से खुद को बच्चे को भी बचाती नजर आई। 

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं