महावीर जयंती पर भी खुलेंगे कोषागार और एजेंसी बैंक, सामान्य दिन की तरह होगा कामकाज

महावीर जयंती पर भी खुलेंगे कोषागार और एजेंसी बैंक, सामान्य दिन की तरह होगा कामकाज

मीरजापुर, 24 मार्च 2026। महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च 2026 को कोषागार एवं एजेंसी बैंक की शाखाएं बंद नहीं रहेंगी, बल्कि सामान्य कार्य दिवस की तरह खुली रहेंगी।

मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासनादेश के तहत 17 मार्च 2026 को जारी निर्देशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार 31 मार्च को कोषागार कार्यालयों के साथ-साथ एजेंसी बैंकों की शाखाएं भी नियमित रूप से कार्य करेंगी।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष के समापन को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि सरकारी लेन-देन से जुड़े कार्य प्रभावित न हों। वित्तीय नियम संग्रह खंड-5 भाग-2 के प्रस्तर-503 के अंतर्गत ऐसे सभी बैंक, जो सरकारी लेन-देन का कार्य करते हैं, उनकी शाखाओं को भी खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की ओर से संबंधित बैंकों को निर्देशित किया गया है कि वे इस दिन सुचारु रूप से कार्य करते हुए सरकारी भुगतान एवं प्राप्ति से जुड़े कार्यों को समय से संपन्न कराएं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें