महिला का आरोप,शादी का झांसा देकर 10 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण- मिर्जापुर

139



मिर्जापुर लालगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के द्वारा लगाए गए आरोपों से मानवीय रिश्ते शर्मसार होते नजर आया।
दरअसल महिला का आरोप है कि उसके साथ शादी करने का झांसा देकर पड़ोस का ही व्यक्ति 10 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। शारीरिक सुख का आनंद लेने के बाद जब महिला की जवानी ढलान पर आई तो शोषण करने वाला व्यक्ति शादी करना तो दूर साथ में रहने से भी इनकार करने लगा।

मिर्जापुर,

48 वर्षीय महिला ने आज पुलिस कप्तान कार्यालय पर आकर पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र के माध्यम से उसके ऊपर 10 वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
48 वर्षीय पीड़ित महिला देवरी उत्तर थाना लालगंज निवासिनी का आरोप है कि 2007 में उसकी पति की मृत्यु हो गई थी पति की मृत्यु के पश्चात लगभग 3 साल बीत जाने के बाद गांव का ही व्यक्ति उसको विश्वास में लेकर शादी करने के आड़ में शारीरिक शोषण करता रहा।
कई वर्षों तक शोषण करने के बाद बात बात पर महिला को बेइज्जत करने का सिलसिला शुरू कर चुका था आपस में कुछ दिन तक ठीक ढंग से पति-पत्नी की तरह रहने के बाद जब उसका मन भर गया तो विवाद करना शुरू कर दिया।
आए दिन हो रहे विवाद के बाबत गांव में पंचायत सभा बुलाई गई जिसमें दोनों को साथ में रहने का फरमान जारी किया गया, कुछ दिन साथ रहने के बाद पुनः आरोपी ने महिला को मारना पीटना शुरू किया और साथ रहने से भी इनकार करने लगा ।
ऐसी अवस्था में महिला के द्वारा पुलिस अधीक्षक से मांग किया गया कि उसके साथ पूरी जवानी शोषण करने वाले व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार धोखा और शोषण करने जैसे गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए ,ताकि प्रार्थी अपने बच्चों के साथ सकुशल जीवन व्यतीत कर सकें।