समाचारमां -बाप को खो चुकी दोनों लड़कियों का बुरा हालत था-MIRZAPUR

मां -बाप को खो चुकी दोनों लड़कियों का बुरा हालत था-MIRZAPUR

संदिग्ध परिस्थियों में महिला की मौत, घर के अंदर फंदे से झूलता मिला शव मिर्जापुर थाना कटरा अंतर्गत संगमोहाल स्थित बुधिया कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रह रही महिला सुनीता का दुप्पटे के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। जिसके बाद किसी काम से आए मकान मालिक ने शव देख कटरा थाने की पुलिस को सूचना दी। महिला अपने दो बच्चों के साथ यहां पर किराए के मकान में रहती थी।मौके पर पहुंची थाना कटरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक महिला के पति अजय की मौत भी पांच साल पहले हुई थी। तभी से महिला अपने दो लड़कियों के साथ किराए के मकान में रहती थी। इधर बीच काफी दिनों से महिला परेशान चल रही थी। बताया जा रहा है कि, मृतक महिला की बड़ी लड़की ननिहाल में रहती है। छोटी लड़की महिला के साथ ही रहती थी।छोटी लड़की शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती है। वह भी पिछले कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। पुलिस के अनुसार मृतक महिला ने छोटी लड़की को गोसाइटोला में अपने बहन के यहां पहुंचा दिया था। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पिछले पांच सालो में मां -बाप को खो चुकी दोनों लड़कियों का तो और भी बुरा हालत था। वहीं पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मगर पुलिस भी पूरी घटना को संदिग्ध मानते हुए तफ्तीश करने में जुटी हुई है। घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं