माता विंध्यवासिनी की शोभायात्रा नगर में भ्रमण किया-MIRZAPUR

32

मिर्जापुर में श्रीमद्भागवत अमृत कथा ज्ञान यज्ञ का आज दिनांक 7 फरवरी 2018 को दोपहर 12:00 बजे महापूर्णाहुति हुआ जिसमें तमाम भक्तजनों ने उस यज्ञ में पूर्णाहुति दी इसके पश्चात शोभा यात्रा निकाला गया माता विंध्यवासिनी की शोभायात्रा नगर में भ्रमण किया |नगर के मुख्य मार्गो पर भ्रमण के उपरांत आयोजकों ने बताया कि दिनांक 8 फरवरी 2018 को 1:00 बजे से महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा मुख्य यजमान रुपेश वर्मा प्रदेश संगठन मंत्री व्यापार मंडल ने इस यज्ञ व कथा का साक्षात लाभ बताते हुए कहा कि मिर्जापुर में पीतल बर्तन व्यापारियों के ऊपर मंडरा रहे काले बादल हटने लगे हैं| इसे यज्ञ और कथा का ही परिणाम कहा जा सकता है साथ ही साथ वार्ड घंटाघर के सभासद अशोक यादव ने आज आए हुए तमाम भक्तों के स्वागत में कोई कमी ना हो इसके लिए उम्दा प्रबंधन करके रखा था |