
मण्डलायुक्त ने विण्ढमफाल रेंज के अन्तर्गत ग्राम मोहनपुर में स्थापित किये जा रहें माॅं विन्ध्यवासिनी जैव विविधता पार्क का किया निरीक्षण
मीरजापुर 06 दिसम्बर 2025- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश व मुख्य वन संरक्षक सुशान्त शर्मा द्वारा विण्ढमफाल रेंज के अन्तर्गत ग्राम मोहनपुर में स्थापित किये जा रहें माॅं विन्ध्यवासिनी जैव विविधता पार्क का निरीक्षण किया गया। यह जैव विविधता पार्क राज्य स्वच्छ गंगा मिशन (एन0एम0सी0जी0) भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा वित्त पोषित है। जिसका कार्य मीरजापुर वन प्रभाग द्वारा सम्पादित किया जा रहा है, इस अवसर मण्डलायुक्त व मुख्य वन संरक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, द्वारा माॅं विन्ध्यवासिनी जैव विविधता पार्क में एक पेड़ माँ के नाम अन्तर्गत मौली श्री के पौधे का रोपड़ किया गया। मण्डलायुक्त द्वारा जैव विविधता पार्क में स्थापित LFkkfir Nature Interpretation Center ¼NIC½] Nature Trail] Entrance Gate] Herbal garden] Scented Garden] Butterfly Garden] Visitor’s Zone] Ecofriendly Hut/ Watch Tower] Afforestation] Canteen] Bambusetum] Birding area] Pond के साथ-साथ समस्त वृक्षारोपण स्थलों व मृदा जल संरक्षण कार्य की रूपरेखा एवं उसके प्रभावों का अनुश्रवण किया गया। मण्डलायुक्त द्वारा बायोडायवर्सिटी का प्रवेश द्वार सहित आम जनमानस के लिए प्रस्तावित जन सुविधाओं से सम्बन्धित किये गये कार्यों का निरीक्षण किया गया। जैव विविधता पार्क में स्थापित जल संचयन क्षेत्रों में मत्स्य पालन के साथ-साथ जैव विविधता पार्क में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु सौर ऊर्जा का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया तथा जैव विविधता पार्क में जल संचयन के कार्यों के सुदृढ़ीकरण हेतु सुझाव दिये गये। मण्डलायुक्त द्वारा माॅं विन्ध्यवासिनी जैव विविधता पार्क में किये गये कार्यों पर सन्तोष व्यक्त किया गया एवं अभिनव प्रयोगो की सराहना भी की गयी। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, मीरजापुर द्वारा अवगत कराया गया कि प्रस्ताव के पूर्ण होने की समय सीमा मार्च 2026 निर्धारित है। जैव विविधता पार्क में किये जा रहे कार्यों में स्वीकृत धनराशि के
सापेक्ष आवंटित बजट का शत्प्रतिशत व्यय कर लिया गया है तथा शेष धनराशि का प्रस्ताव उच्च स्तर को प्रेषित करने की प्रक्रिया की जा रही है साथ ही जैव विविधता पार्क में किये गये कार्यो के परिणामो को सशक्त एवं मूर्त रूप प्रदान करने हेतु समय सीमा बढ़ाने के लिए उच्च स्तर से
अनुरोध किया गया है। मण्डलायुक्त द्वारा माॅं विन्ध्यवासिनी जैव विविधता पार्क में आवंटित बजट के सापेक्ष प्राप्त होन वाली अवशेष धनराशि का प्रस्ताव तत्काल तैयार कर उच्च स्तर को प्रेषित करनें हेतु निर्देशित किया गया तथा
समयबद्ध तरीके से कार्य को पूर्ण करने हेतु अपने स्तर से भी सहयोग देने हेतु आवश्यक सुझाव दिये गये। मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी, विण्ढमफाल रेंज सहित समस्त वन कर्मचारी उपस्थित रहें।















