
मिर्जापुर की कृष्णा एंड कम्पनी को ‘श्रेष्ठ उपलब्धि सम्मान 2025’, शहर का बढ़ा मान
मिर्जापुर। शहर के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि प्रतिष्ठित पावर टूल्स विक्रेता फर्म कृष्णा एंड कम्पनी को विश्व प्रसिद्ध कंपनी स्टेनली ब्लैक एंड डेकर द्वारा ‘श्रेष्ठ उपलब्धि सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान हैदराबाद में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया, जिसमें देशभर के चुनिंदा विक्रेताओं (डीलर्स) को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में मिर्जापुर का प्रतिनिधित्व करते हुए कृष्णा सिंघानिया (पुत्र मनोज सिंघानिया) ने उपस्थित होकर यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।
कृष्णा एंड कम्पनी को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य-प्रदर्शन, व्यापार में निरंतर प्रगति तथा कंपनी के प्रति समर्पण और निष्ठा के लिए प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि से न केवल कृष्णा एंड कम्पनी, बल्कि पूरे मिर्जापुर शहर का गौरव बढ़ा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए इसे शहर के लिए प्रेरणादायक बताया है।















