
*मिर्जापुर की नवागत एसपी अपर्णा रजत कौशिक*मीरजापुर को मिला नया एसएसपी, एसएसपी सोमेन वर्मा संभालेंगे अयोध्या की कमान
मीरजापुर। जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। मीरजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर अपर्णा की तैनाती कर दी गई है। वहीं वर्तमान एसएसपी सोमेन वर्मा को अयोध्या जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन स्तर से हुए इस फेरबदल के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर नई रणनीति पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
एसएसपी सोमेन वर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान मीरजापुर में अपराध नियंत्रण, संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई और पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए। उनके नेतृत्व में जिले में कई संवेदनशील मामलों का सफल निस्तारण किया गया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली को मजबूती मिली।
अब अयोध्या जैसे अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी संभालने जा रहे एसएसपी सोमेन वर्मा के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बड़ी चुनौती होगी।
इधर, नए एसएसपी अपर्णा के कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीरजापुर में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराध पर अंकुश लगाने और जनता से संवाद को मजबूत करने पर विशेष फोकस रहने की संभावना जताई जा रही है।
प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में जिले की कानून-व्यवस्था पर देखने को मिलेगा।















