मिर्जापुर की प्रतिभा पांडे बनीं ‘योगा क्वीन’, एक ही दिन में बनाए 11 विश्व रिकॉर्ड

मिर्जापुर। जनपद की प्रतिभा पांडे ने अपने योग कौशल से मिर्जापुर का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उन्हें ‘वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा “योगा क्वीन” के खिताब से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें एक ही दिन में योग के 11 विश्व रिकॉर्ड बनाने की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रदान किया गया है।

प्रतिभा पांडे ने अपने अनुशासन, समर्पण और योग के प्रति जुनून से यह अद्भुत सफलता हासिल की है।

उनकी प्रेरणादायक यात्रा और असाधारण उपलब्धियों ने न केवल उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई, बल्कि जनपद का गौरव भी बढ़ाया है।

प्रतिभा के माता-पिता ने बताया कि प्रतिभा की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर अभ्यास से कोई भी असंभव लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से मिर्जापुर ही नहीं, पूरा देश गौरवान्वित है।