
मिर्जापुर के एसडीएम गुलाब चंद बने हरदोई के नए एडीएम
मिर्जापुर। जनपद में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गुलाब चंद का स्थानांतरण कर उन्हें हरदोई जनपद में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) पद पर तैनात किया गया है। शासन द्वारा जारी तबादला सूची के तहत उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मिर्जापुर में अपने कार्यकाल के दौरान गुलाब चंद ने प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ जनसमस्याओं के समाधान और विभिन्न विकास कार्यों के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता की सराहना आमजन और अधिकारियों के बीच होती रही है।
हरदोई में एडीएम पद की जिम्मेदारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन भी पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ करेंगे।















