
बसारी में युवती की हत्या, नामजद आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें गठित
थाना पड़री क्षेत्र के ग्राम बसारी में रविवार सुबह एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। डायल-112 पर मिली सूचना के अनुसार युवती की हत्या किए जाने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलने पर पड़री थाना पुलिस एवं फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों की तहरीर पर राजन नामक व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।















