मिर्जापुर के लालडिग्गी क्षेत्र में 6 मई को चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

लालडिग्गी क्षेत्र में 6 मई को चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी क्षेत्र में 6 मई 2026 को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र लालडिग्गी पर बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत पैनल बदलने और 11 केवी लालडिग्गी फीडर के त्रि-भागीकरण का कार्य किया जाएगा।

इस कार्य के चलते 220 नवां से पोषित 33 केवी लालडिग्गी फीडर की आपूर्ति निर्धारित समय तक बंद रहेगी। इससे त्रिमोहानी, लालडिग्गी, गणेशगंज, बुन्देलखंडी, नारघाट, पक्का घाट सहित आसपास के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी एवं अन्य आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने में उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा जताई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें