मिर्जापुर के वरिष्ठ व्यापारी व समाजसेवी महादेव प्रसाद श्रीवास्तव का निधन, शहर में शोक की लहर

मिर्जापुर के वरिष्ठ व्यापारी व समाजसेवी महादेव प्रसाद श्रीवास्तव का निधन, शहर में शोक की लहर

मिर्जापुर। मिर्जापुर वस्त्र व्यवसाय समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं श्री चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के पूर्व अध्यक्ष महादेव प्रसाद श्रीवास्तव (कपड़ा वाले) का शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को निधन हो गया। उन्होंने अपने आवास पुरानी बजाजी पक्का घाट रोड स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह 77 वर्ष के थे।

परिजनों के अनुसार, वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और घर पर ही उनका उपचार जारी था। उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में व्यापारी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

महादेव प्रसाद श्रीवास्तव अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाजसेवा के लिए शहर में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने व्यापारिक क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाते हुए वस्त्र व्यवसायियों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इसके साथ ही सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। जरूरतमंदों की मदद करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था, जिसके कारण वह हर वर्ग के लोगों में बेहद लोकप्रिय थे।

उनके पुत्र पत्रकार संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पिता जी हमेशा समाज और लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। उनके विचार और कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।

स्वर्गीय महादेव प्रसाद श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार चौबे घाट पर किया गया, जहां भारी संख्या में उनके शुभचिंतक, व्यापारी, पत्रकार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी

और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें