मिर्जापुर के वाइब्रेंट क्लासेस के छात्रों ने जेईई में लहराया परचम, जिले में खुशी की लहर

मिर्जापुर के वाइब्रेंट क्लासेस के छात्रों ने जेईई में लहराया परचम, जिले में खुशी की लहर
मिर्जापुर के वाइब्रेंट क्लासेस के छात्रों ने जेईई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। कोचिंग के मेधावी छात्रों द्वारा हासिल किए गए बेहतरीन परसेंटाइल से न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरा मिर्जापुर गर्व से झूम उठा है।
वाइब्रेट क्लासेस के छात्र सक्षम तिवारी ने 99.68 परसेंटाइल प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं सप्त ऋषि मिश्रा ने 95.86 परसेंटाइल लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनके साथ ही ऋषिता मिश्रा, प्रियांशु सोनकर और मीनाक्षी शुक्ला ने भी सफलता अर्जित कर कोचिंग और जिले का मान बढ़ाया।
छात्रों की इस उपलब्धि से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। सफल छात्रों के माता-पिता, रिश्तेदार और मित्रों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। क्षेत्र में हर ओर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
वाइब्रेंट क्लासेस को मिर्जापुर की अग्रणी कोचिंग संस्थाओं में गिना जाता है। यहां अनुभवी और विशेषज्ञ फैकल्टी की निगरानी में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। संस्थान में बेहतर शिक्षा, अनुशासित अध्ययन वातावरण और लक्ष्य प्राप्ति पर विशेष फोकस दिया जाता है, जिसका परिणाम लगातार सामने आ रहा है।
इस अवसर पर कोचिंग के संचालक अजय सिंह ने बताया कि उनका लक्ष्य इससे भी बड़ा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मिर्जापुर के छात्र देश-भर में अपनी प्रतिभा का परचम लहराएं, यही उनकी टीम की प्राथमिकता है। उन्होंने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वाइब्रेंट क्लासेस की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और समर्पण से मिर्जापुर के छात्र किसी भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।कोचिंग सेंटर के संचालक अजय सिंह ने कहा कि जिन भी छात्रों को कुछ भी कंफ्यूजन हो वह इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं उनके करियर को लेकर छात्रों को मुफ्त में भी सलाह दिया जा सकता है+917433064093

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें