वीरेंद्र गुप्ता मिर्जापुर 94 53 82 1310,
भारतीय जनता पार्टी व भाजपा सरकार को बदनाम करने का आरोप भाजपा नेता विकास सिंह ने लगाया है ।विकास सिंह से हो रहे बातचीत के दौरान भाजपा नेता विकास सिंह ने मीडिया को जेई के द्वारा सरकार के खिलाफ कही गई बातों का ऑडियो साझा किया है ।साझा करते हुए विकास सिंह भारतीय जनता पार्टी के नेता ने मांग किया है कि ऐसे अधिकारी और कर्मचारी सरकार को बदनाम करने में कोई कमी नहीं कर रहे हैं। इस तरीके के सरकार के नुमाइंदे सरकार के ही खिलाफ कर रहे बयानबाजी से भारतीय जनता पार्टी में आक्रोश देखा जा रहा है। विकास सिंह ने कहा कि हरगढ़ बाजार पावर हाउस के जेई भाजपा सरकार को बदनाम कर रहे हैं जिनके खिलाफ तत्काल उपयुक्त कार्रवाई होनी चाहिए।