मिर्जापुर के सेमरा प्रताप गांव के पास स्कार्पियो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौत

स्कार्पियो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर घायल

मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-135 पर स्थित सेमरा प्रताप गांव के पास गुरुवार को स्कार्पियो और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में बामी गांव निवासी 26 वर्षीय ओमचंद तिवारी और 27 वर्षीय जयप्रकाश तिवारी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ओमचंद तिवारी को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि मृतक ओमचंद तिवारी अपने पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश तिवारी की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें