
मिर्जापुर: कोटाघाट पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, क्षेत्र में सनसनी
सुबह-सुबह शव मिलने से मचा हड़कंप, महिला की शिनाख्त में जुटी पुलिस
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के कोटाघाट पुल के नीचे बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों और ग्रामीणों की नजर पुल के नीचे पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
पुल के नीचे महिला का शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

स्थान: कोटाघाट, थाना हलिया, जनपद मिर्जापुर।















