9453821310
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में लेखपालों के प्रदर्शन के दौरान वकीलों के द्वारा महिला लेखपाल व अन्य प्रदर्शन कर रहे लेखपालों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगते हुए मिर्ज़ापुर के लेखपालों ने मिर्ज़ापुर सदर तहसील में जम कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया | कन्नौज जिले में लेखपालों के प्रदर्शन के दौरान वकीलों के द्वारा महिला लेखपाल व अन्य प्रदर्शन कर रहे लेखपालों के साथ दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है |आज उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर तहसील में लेखपालों में जमकर आक्रोश देखा गया |सारा कामकाज छोड़कर महिला व पुरुष लेखपालों ने उन वकीलों का लाइसेंस रद्द किए जाने के साथ-साथ कन्नौज जिला अधिकारी को सस्पेंड किए जाने की मांग करी है |भारी हुंकार भरते हुए लेखपालों ने अपनी एकता का परिचय देने के साथ-साथ लेखपाल संघ की मीडिया प्रभारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि शांति पूर्वक लेखपालों का प्रदर्शन कन्नौज परिसर में चल रहा था और सैकड़ों की संख्या में लाठी-डंडे से लैस वकीलों ने महिला लेखपाल के साथ जो दुर्व्यवहार किया वो बरदाश्त योग्य नहीं है |तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई उन वकीलों के ऊपर किया जाय उन आरोपी वकीलों का लाइसेंस निरस्त करने के साथ साथ कन्नौज के कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई | कन्नौज जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में लेखपालों के साथ हुई अभद्रता के विरोध में राजस्व प्रशासनिक संघ उत्तर प्रदेश के कई संगठन आज हड़ताल पर रहे। तीन दिवस तक लगातार इस घटना का विरोध दर्ज कराते रहने के बात लेखपालों ने कही।
होम समाचार