
*स्थानांनतरण*
थाना क्षेत्र हलिया में घटित घटना की संवेदनशीलता की स्थिति को देखते हुए प्र0 निरी0 हलिया वीरेन्द्र सिंह द्वारा गम्भीरता से न लेने के आरोप में तात्कालिक प्रभाव से लाइन हाजिर किया जाता है ।
मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि*थाना हलिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम मनिगढ़ा की घटना है दिनांकः20.07.2025 को दो पक्षों में मारपीट की घटना घटित हुई थी। पीड़ित पक्ष की ओर से 04 व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया । इसी दौरान सोशल मीडिया में एक वीडियों वायरल हुआ, जिसका
तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना मे शामिल 02 अन्य अभियुक्तों का नाम प्रकाश मे लाया गया है तथा उचित धाराओं का समावेश करते हुए नामित 04 और प्रकाश मे आये 02 कुल-06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
मौके पर शांति व्यवस्था कायम है ।*गिरफ्तार किए गए युवक अल्पसंख्यक समुदाय के है।













