
दिनांक-16.02. 2023 को समय करीब 21.00 बजे थाना संतनगर क्षेत्रांतर्गत आयुष सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी कोठी धौकर थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर उम्र करीब 25 वर्ष व अनिकेत सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी निबी गहरवार मीरजापुर उम्र करीब 25 वर्ष अपने कार संख्या-UP 63 AQ 8845 से अनियंत्रित होकर नहर मोड़ पटेहरा थाना संतनगर से नीचे गिरने से चोटिल हो गए। सूचना पर थाना संतनगर पुलिस द्वारा घायलो को प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र पटेहरा भिजवाया गया जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरान्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।