
*1. थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार—*
थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 19.07.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-339/2025 धारा 64(1),62 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार को अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागरसी पतारसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 20.07.2025 को उप-निरीक्षक राम प्रताप यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से नामजद अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी दिक्षितपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 64(1), 62 बीएनएस 7/8 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2-थाना अदलहाट पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गयी बैटरी बरामद —*
थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर पर वादी धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र विजय शंकर पाण्डेय निवासी नरायनपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा वादी के ट्रेक्टर की बैटरी चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0- 234/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा चोरी के सामानों की बरामदगी कराये जाने हेतु थाना प्रभारी अदलहाट को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में आज दिनांकः 20.07.2025 को थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुनील मौर्या पुत्र उमाशंकर मौर्या निवासी ग्राम तिनताली थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी गयी 01 की बैट्ररी बरामद किया गया । थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*3-थाना हलिया पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी कर साइबर ठगी करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —*
थाना हलिया जनपद मीरजापुर पर दिनांक 19.07.2025 को वादी राजेन्द्र सिंह पुत्र हंशराज सिंह निवासी मवई खुर्द थाना हलिया जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध वादी का मोबाइल चोरी कर मोबाइल से साइबर ठगी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना हलिया पर मु0अ0सं0- 127/2025 धारा 303(2), बीएनएस व 66(ख), 66(स) आईटीएक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा चोरी के सामानों की बरामदगी कराये जाने हेतु थाना प्रभारी हलिया को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना हलिया पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में आज दिनांकः 20.07.2025 को विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना पर थाना हलिया क्षेत्र से अभियुक्त शिवम तिवारी पुत्र मस्तराम तिवारी निवासी दारा नगर थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी गयी मोबाइल बरामद किया गया । थाना हलिया पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*4. थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 1 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया। आज दिनांकः20.07.2025 को उप-निरीक्षक विनोद कुमार मय पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी श्यामलाल प्रजापति पुत्र दुखी प्रजापति निवासी मड़िहान थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
*5. थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया। आज दिनांकः20.07.2025 को उप-निरीक्षक राजकरन सिंह मय पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी अमरनाथ पुत्र श्यामलाल निवासी बरौधा परसिया थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
*6-थाना चिल्ह पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार —*
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 20.07.2025 को उप-निरीक्षक कुर्बान अली मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्र से अभियुक्त रिषी कुमार पुत्र स्व0 कशी प्रसाद निवासी मलाधरपुर थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0-185/2025 अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
*7. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 54 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक
विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0शहर-03
थाना को0कटरा-07
थाना को0देहात-06
थाना चिल्ह-02
थाना जमालपुर-02
थाना अदलहाट-05
थाना लालगंज-06
थाना हलिया-04
थाना सन्तनगर-06
थाना अहरौरा-12
थाना राजगढ़-01













