मिर्जापुर पुलिस ने लगभग 15 लाख रुपए के मादक पदार्थों को कराया नष्ट

◆वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के नेतृत्व में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर अवैध मादक पदार्थ बरामदगी के संबंध में पंजीकृत कुल-48 अभियोगों से सम्बंधित माल का कराया गया नियमानुसार निस्तारण/विनिष्टीकरण*

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false,”used_sources”:{“version”:1,”sources”:[{“id”:”281793139058211″,”type”:”ugc”},{“id”:”314096429037211″,”type”:”ugc”}]}}

*◆विनष्टीकरण कराये गये कुल-10.460 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ (गांजा, हेरोईन व डायजापाम) की कुल अनुमानित कीमत 14 लाख 98 हजार 575 रुपये*
*◆”आपरेशन क्लीन” विशेष अभियान के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी व नार्कोटिक्स सेल मिर्जापुर द्वारा मादक पदार्थों का कराया गया विनष्टीकरण*
*◆ विनष्टीकरण कराया गया माल जनपद के सभी 05 थानों पर पंजीकृत कुल-48 अभियोगों से है सम्बंधित*
*◆उपरोक्त माल को जनपद प्रयागराज के थाना हण्डिया क्षेत्र अन्तर्गत धानूपुर में स्थित “संगम मेडिसर्व प्राइवेट लिमिटेड” के इन्सिनेटर के माध्यम से कराया गया निस्तारण/विनिष्टीकरण*

उल्लेखनीय है कि जनपद के विभिन्न थानों पर काफी समय से मादक पदार्थ (गांजा,हेरोईन व डायजापाम) जमा है, जिसके नियमानुसार निस्तारण हेतु श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” विशेष अभियान के अनुपालन में जनपद में मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मादक पदार्थ के अधिग्रहण, भण्डारण, निस्तारण/विनष्टीकरण तथा न्यायिक पर्यवेक्षण हेतु निर्गत निर्देशों के अनुक्रम में जनपद मीरजापुर में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया है। उक्त कमेटी के अध्यक्ष *सोमेन वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर व सदस्य *ओम प्रकाश सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व अमर बहादुर क्षेत्राधिकारी, सदर* हैं।
इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर अवैध मादक पदार्थों के संबंधित पंजीकृत अभियोगों से संबंधित माल के निस्तारण हेतु मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदार्थों के निस्तारण की कार्यवाही में आज दिनांक 22.07.2025 को विनष्टीकरण/निस्तारण मानक के अनुसार जनपद प्रयागराज के थाना हण्डिया क्षेत्र अन्तर्गत धानूपुर में स्थित “संगम मेडिसर्व प्राइवेट लिमिटेड” के इन्सिनेटर के माध्यम से कराया गया।