समाचारमिर्जापुर मंडल के अध्यक्ष के रूप में अशोक धर दुबे निर्वाचित-MIRZAPUR

मिर्जापुर मंडल के अध्यक्ष के रूप में अशोक धर दुबे निर्वाचित-MIRZAPUR

उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का 58 प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 9 ,10 फरवरी 2019 को पंचायत भवन कंपनी बाग मुरादाबाद में संपन्न हुआ जिसमें मिर्जापुर मंडल के अध्यक्ष के रूप में अशोक धर दुबे के निर्वाचित होने की खबर से मिर्जापुर मंडल के कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ में हर्ष का माहौल देखा गया ।अशोक धर दुबे का बतौर अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर मिर्जापुर कलेक्ट्रेट परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया ।कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की बधाई दिया साथ ही साथ अपने समर्थकों के साथ अशोक जिलाधिकारी से मिल उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।इस मौके पर अशोक कुमार दुबे के साथ जिला अध्यक्ष अनिल कुमार जिला मंत्री रमेश कुमार सोनकर सदस्य हौसला प्रसाद श्रीवास्तव ,विनोद कुमार ,अनिल कुमार श्रीवास्तव ,राजू तिवारी ,अनिल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं