
मिर्जापुर मंडल में सिंचाई राजस्व अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्न, सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
मिर्जापुर। मंडल मिर्जापुर में सिंचाई राजस्व अधिकारी संघ का चुनाव प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया मंडल एवं जनपद मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के सदस्यों की मौजूदगी में आम सहमति से सम्पन्न हुई, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

मंडल स्तर पर सुभाष मालवीय को अध्यक्ष, राकेश कुमार सिंह को उपाध्यक्ष तथा प्रमोद कुमार पटेल को सचिव निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं जनपद मिर्जापुर में हीरा लाल (उप राजस्व अधिकारी) को जिला अध्यक्ष एवं दीपक श्रीवास्तव (उप राजस्व अधिकारी) को जिला सचिव चुना गया।
जनपद भदोही में आलोक कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष तथा सतीश कुमार पांडेय को जिला सचिव निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसी प्रकार सोनभद्र में कलेक्टर कोल को जिला अध्यक्ष एवं कृष्णानंद दुबे को जिला सचिव के पद पर निर्विरोध चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर सभी सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया। अंत में सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।















