मिर्जापुर में ‘आइकॉनिक ब्यूटी एकेडमी’ शीघ्र शुरू, अनुभवी हेयर ड्रेसर व प्रशिक्षुओं की होगी भर्ती

मिर्जापुर में ‘आइकॉनिक ब्यूटी एकेडमी’ शीघ्र शुरू, अनुभवी हेयर ड्रेसर व प्रशिक्षुओं की होगी भर्ती

मिर्जापुर। जनपद में सौंदर्य एवं मेकअप प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत ‘Iconic Beauty Academy’ (आइकॉनिक ब्यूटी एकेडमी) शीघ्र ही शुरू होने जा रही है। एकेडमी की ओर से जारी सूचना के अनुसार संस्थान में अनुभवी हेयर ड्रेसर तथा हेयर एवं मेकअप के प्रति रुचि रखने वाले प्रशिक्षुओं की भर्ती की जाएगी।

एकेडमी प्रबंधन के मुताबिक यह संस्थान हेयर स्टाइलिंग, हेयर कलरिंग, हेयर ट्रीटमेंट, मेकअप और नेल आर्ट जैसे आधुनिक कोर्सों के माध्यम से युवाओं को पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करेगा। संस्थान में कार्य करने वाले अभ्यर्थियों को अनुकूल कार्य वातावरण, कौशल विकास के अवसर तथा अनुभवी उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन देने की बात कही गई है।

प्रबंधन ने बताया कि रचनात्मक और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए यह अपने करियर को नई दिशा देने का अवसर होगा। इच्छुक अभ्यर्थी पुलिस लाइन रोड, परेड ग्राउंड के पास स्थित एकेडमी परिसर में संपर्क कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए जारी मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।

एकेडमी के जल्द शुभारंभ से जनपद में ब्यूटी और मेकअप प्रशिक्षण के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है। इच्छुक लोग इस नंबर पर 8115538987 फोन भी करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें