
मिर्जापुर में किसान क्रेडिट कार्ड मेगा कैंप आयोजित, पांच किसानों को 15 लाख रुपये का ऋण वितरित
मिर्जापुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर की शाखा कैलहट से संबद्ध बी-पैक्स जलालपुर माफी चुनार में सोमवार को किसान क्रेडिट कार्ड मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर/सोनभद्र के सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल मौजूद रहे।
कैंप के दौरान कुल पांच किसानों को 15 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडलीय अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह, संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता विंध्याचल मंडल, उप आयुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता मिर्जापुर अमित कुमार पाण्डेय, बैंक सचिव एवं सीईओ राज कुमार यादव, शाखा प्रबंधक श्याम चन्द्र सोनकर, बी-पैक्स जलालपुर माफी के अध्यक्ष सोरम सिंह तथा समिति सचिव प्रवीण कुमार सिंह भी मौजूद रहे।












