मिर्जापुर में गैस एजेंसियों पर छापेमारी

मिर्जापुर में गैस एजेंसियों पर छापेमारी, 313 सिलेंडर होम डिलीवरी के लिए भेजे गए

मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार (आईएएस) और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक (आईपीएस) के संयुक्त निर्देशन में एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने चुनार/चंदईपुर स्थित अस्मिता गैस गोदाम पर छापेमारी की।

इस कार्रवाई में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) संजय प्रसाद, कोतवाली देहात थाना प्रभारी, सप्लाई इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा सहित संबंधित अधिकारियों की टीम मौजूद रही। टीम ने चंदईपुर स्थित अस्मिता गैस एजेंसी पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

जिला प्रशासन के निर्देश पर नायब तहसीलदार सदर सुरेंद्र प्रताप सिंह, नगीना सिंह और अरविंद कुमार पांडेय को सप्लाई इंस्पेक्टरों तथा थाना प्रभारियों के साथ शहर व देहात क्षेत्र की अन्य गैस एजेंसियों पर भी छापेमारी करने के निर्देश दिए गए।

छापेमारी के दौरान एसडीएम सदर ने डीएसओ और कंपनी प्रतिनिधि की मौजूदगी में अस्मिता गैस एजेंसी से 313 गैस सिलेंडर होम डिलीवरी के लिए रवाना कराए।

डीएसओ मिर्जापुर संजय प्रसाद द्वारा नामित टीम, जिसमें एआरओ सदर, सप्लाई इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा, विवेक सिंह और पुनीत सिंह शामिल हैं, एजेंसी पर पहुंचकर गैस वितरण की प्रक्रिया को सुनिश्चित कर रहे हैं।

इसके अलावा विंध्यवासिनी गैस एजेंसी, सुखलहा को सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि कालाबाजारी में लिप्त पाए गए तो एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कालाबाजारी करते हुए पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें