मिर्जापुर में धर्म परिवर्तन के मामले में अब तक कुल तीन गिरफ्तार

मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि
*1. थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा धर्मपरिवर्तन के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार —*
थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 22.06.2025 को वादी विनय प्रताप निवासी भतड़ा थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध बहला-फुसला कर धर्म परिवर्तन करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल मु0अ0सं0-208/2025 धारा 3/5(1) उ.प्र.विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधि. 2021 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष विन्ध्याचल को अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत मुकदमें में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में पूर्व में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा जा चुका है । इसी क्रम में आज दिनांकः 21.07.2025 को उप-निरीक्षक आनन्द शंकर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से प्रकाश में आये अभियुक्त विजय कुमार निवासी को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2. थाना को0देहात पुलिस द्वारा नाबालिक को शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार—*
थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.05.2025 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री को शादी का झासा देकर भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-219/2025 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात को अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागरसी पतारसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 21.07.2025 को उप-निरीक्षक राकेश राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्र से अभियुक्त संगम दूबे पुत्र भरत निवासी करनपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 64(2),137(2),87 बीएनएस 5एल/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*3.थाना को0देहात पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार—*
थाना को0देहात जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 21.07.2025 को वादी लक्षनधारी यादव पुत्र रामचरित्र यादव निवासी भोगांव पचेवर थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की पुत्री की दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं जान से मार देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई, । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-306/2025 धारा 85,80 बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई थी ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 22.07.2025 को प्रभारी निरीक्षक सदानन्द सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता 1.रविशंकर यादव पुत्र शिवकुमार यादव, 2. शिव कुमार यादव पुत्र खेमई व 3. संजु देवी पत्नी शिवकुमार निवासीगण चन्दईपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*4. थाना अदलहाट पुलिस द्वारा खनिज चोरी व सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के अभियोग से सम्बंधित 02 अभियुक्त गिरफ्तार—*
थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 21.07.2025 को वादी बृजेश कुमार श्रीवास्तव (खनिज लिपिक) द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध खनिज चोरी व सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-239/2025 धारा 303(2),317(2),221 बीएनएस व 3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट को निर्देशित किया गया । उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक संजय सिंह व उप निरीक्षक अभयनारायण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांकः 22.07.2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्र से 02 नफर अभियुक्तों 1.रामलखन यादव पुत्र स्व0 पुरूषोत्तम यादव निवासी नवाबगंज थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर व 2.शमशेर आलम पुत्र स्व0 इस्तियाक आलम निवासी देवरिया थाना नुआव जनपद कैमुर, बिहार को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*5. थाना को0देहात पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0देहात पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया। आज दिनांकः22.07.2025 को थाना को0देहात पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टी 1. मिस्त्री लाल निवासी अर्जुनपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व 2. धीरज दूबे पुत्र उमा शंकर दूबे निवासी सेमरा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
*6. थाना चील्ह पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 05 जुआरी गिरफ्तार; मौके से ₹ 7060/-नगद व 52 ताश के पत्ते बरामद —*
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 22.07.2025 को उप-निरीक्षक कुर्बान अली मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चील्ह क्षेत्र में दबिश देकर सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 05 जुआरियों 1.चन्द्रभान पुत्र राजबली, 2.सुनील बिन्द पुत्र शिवनरेश बिन्द, 3.गुड्डू पुत्र नन्दलाल, 4.फिरदोस पुत्र चन्दू निवासीगण मझगंवा थाना चील्ह जनपद मीरजापुर व 5. सुनील जायसवाल पुत्र मदनलाल जायसवाल निवासी नुरईका को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मालफड़ से ₹ 5000/-, जमातलाशी से ₹ 2060/- (कुल ₹ 7060/-) तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना चील्ह पर मु0अ0सं0-186/2025 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
*7. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 20 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0देहात-03
थाना पड़री-02
थाना चुनार-04
थाना जमालपुर-01
थाना लालगंज-04
थाना जिगना-01
थाना ड्रमण्डगंज-02
थाना मड़िहान-03