मिर्जापुर में पांच राज्यों के सोनार समाज के लोग होंगे एकत्रित, लगाएंगे एक दूसरे को गुलाल

मिर्जापुर में पांच राज्यों के सोनार समाज का होली मिलन समारोह 29 मार्च को, Anupriya Patel सहित कई गणमान्य होंगे शामिल

मिर्जापुर, 26 मार्च 2026 — राष्ट्रीय सोनार समाज संगठन द्वारा मिर्जापुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी गई कि देश में पहली बार पांच राज्यों के सोनार समाज का भव्य होली मिलन समारोह 29 मार्च 2026 को शहर के गणेशगंज मोहल्ले स्थित होटल मिलन पैलेस में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के स्वर्णकार समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न राज्यों के स्वर्णकार समाज के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करना है। साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से आपसी परिचय बढ़ाने और सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन से मिर्जापुर के स्वर्णकार समाज एवं स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और नए संपर्क स्थापित होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Anupriya Patel, Ashish Patel, राज्यसभा सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें