समाचारमिर्जापुर में पेपर इंडस्ट्री लगाने हेतु भूमि चयन के सम्बन्ध में की...

मिर्जापुर में पेपर इंडस्ट्री लगाने हेतु भूमि चयन के सम्बन्ध में की गयी चर्चा



अपर मुख्य सचिव वन ने अष्टभुजा गेस्ट हाउस में पेपर इंडस्ट्री लगाने हेतु भूमि चयन के सम्बन्ध में की गयी चर्चा

मीरजापुर 12 दिसम्बर 2022- अपर मुख्य सचिव वन मनोज चैहान की अध्यक्षता में अष्टभुजा गेस्ट हाउस में पेपर इंडस्ट्री लगाने हेतु भूमि चयन के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठककर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, मुख्य वन संरक्षक आर0सी0 झा, मुख्य वन संरक्षक प्रयागराज एन रविंदन, प्रभागीय वनाधिकारी अरविन्द राज मिश्रा, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभान सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी भरत लाल सरोज सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी ने भूमि चयन के बारे में अपर मुख्य सचिव को विस्तृत जानकारी दी गयी।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं