मिर्जापुर में 10 लाख के हीरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

54.72 ग्राम हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत 10 लाख
मीरजापुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती के क्रम में थाना चुनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 54.72 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराध और नशे के नेटवर्क के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 फरवरी को अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह यादव और उप निरीक्षक सरोज कुमार चौबे की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम धौरहरा के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान महिला अभियुक्त रेखा सिंह पत्नी जय सिंह निवासी ग्राम धौरहरा, थाना चुनार, उम्र लगभग 31 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ दीपक पटेल निवासी ग्राम धौरहरा तथा एक बाल अपचारी भी पकड़े गए। तलाशी में तीनों के पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार महिला अभियुक्त रेखा सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पूर्व में थाना चुनार में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं, सह अभियुक्त दीपक पटेल पर भी एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।
इस संबंध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-59/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने महिला अभियुक्त समेत गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें