मिर्जापुर में IPS राजकुमार मीणा बने नए अपर पुलिस अधीक्षक

मिर्जापुर में नए अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) के रूप में IPS अधिकारी राजकुमार मीणा की तैनाती की गई है। वहीं, अब तक अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पद पर कार्यरत मनीष कुमार मिश्रा का तबादला कर उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ (ग्रामीण) बनाया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था और विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजकुमार मीणा के आने से जनपद में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने की रणनीति को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, मनीष कुमार मिश्रा के कार्यकाल के दौरान किए गए ऑपरेशनल कार्यों की सराहना की जा रही है। उनके अनुभव का लाभ अब अलीगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लिया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें