
*जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जनपद में दिनांक 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, तक जनपद में संचालित किया जा रहा है विशेष स्वच्छता अभियान*
मीरजापुर 15 अक्टूबर 2022/ संचारी रोग नियंत्रण एवं डेंगू के दृष्टिगत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं मुख्य विकास अधिकारी, श्रीलक्ष्मी वीएस के नेतृत्व में जनपद में दिनांक 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, 2022 तक जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है जिसके क्रम में आज 205 क्लस्टर में सफाई कर्मियों की टोली / रोस्टर बनाते हुए वृहद सफाई यथा नालियों की सफाई, झाडियों की सफाई एवं ग्राम पंचायत के मार्गों की सफाई. शासकीय भवनों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फागिंग, सेनिटाइजेशन इत्यादि कार्य अभियान अन्तर्गत संचालित किया गया। अभियान में विकास खण्ड स्तर पर समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं०) द्वारा सफाई कार्य अपनी देखरेख में बृहद रूप से समस्त ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों के माध्यम से संपादित किया जा रहा है।