
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने 7 किलो चांदी के जेवर किए बरामद, इनकम टैक्स टीम भी पहुंची
मिर्जापुर। होली पर्व के मद्देनजर चल रही सघन जांच अभियान के दौरान मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी टीम को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान करीब 7 किलो चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार बरामद चांदी गणेशगंज क्षेत्र के कुछ लोगों की बताई जा रही है। पुलिस ने प्राथमिक स्तर पर चांदी के स्वामित्व के संबंध में जानकारी जुटा ली है और आवश्यक कागजी कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि होली को देखते हुए स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की विशेष जांच की जा रही थी। इसी क्रम में यह चांदी के जेवर बरामद हुए।
मामले की सूचना पर आयकर विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और बरामद चांदी के संबंध में जांच शुरू कर दी है। जीआरपी द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।















