मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर 11.530 किलो गांजे के साथ 20 वर्षीय महिला गिरफ्तार

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर 11.530 किलो गांजे के साथ 20 वर्षीय महिला गिरफ्तार

मिर्जापुर। रेलवे सुरक्षा व्यवस्था के तहत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से एक 20 वर्षीय महिला को 11.530 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2 और 3 पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस के कोच बी/4 में एक महिला यात्री नीले रंग की जींस और पैंट-शर्ट पहने हुए है तथा उसके पास पिंक कलर का ट्रॉली बैग है, जिसमें संदिग्ध वस्तु मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम ने स्टेशन पर घेराबंदी की। ट्रेन के मिर्जापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंचने के बाद महिला को पुलिसकर्मियों और महिला आरक्षियों की मदद से पकड़ लिया गया।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम प्रीति गिरी, पत्नी अशोक गिरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम घरवाह, थाना जमालपुर, जिला मिर्जापुर बताया। उसके ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर उसमें नाजायज गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू से गांजे का वजन कराया। नौ बंडलों में बरामद गांजे का कुल वजन 11.530 किलोग्राम पाया गया। पुलिस के मुताबिक प्रत्येक बंडल को टेप से लपेटकर रखा गया था।
पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह नाजायज गांजा संभलपुर से लेकर आ रही थी और इसे रांची तक ले जाने के लिए जनरल टिकट लिया था। इसके बाद बिना टिकट यात्रा कर रही थी। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि वह गांजा मिर्जापुर में बेचने जा रही थी।
पुलिस ने गांजा बरामद करने के साथ महिला को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना जीआरपी मिर्जापुर में मु0अ0सं0 161/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें