मीरजापुर जिलाधिकारी ने लेखपाल को निलम्बित किया कानून गो को दिया प्रतिकूल प्रविष्टि

163

शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false,”used_sources”:{“version”:1,”sources”:[{“id”:”281793139058211″,”type”:”ugc”},{“id”:”314096429037211″,”type”:”ugc”}]}}

मण्डलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक ने तहसील मड़िहान व जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तहसील लालगंज में आए हुए फरियादियों की सुनी जनसमस्याएं

कार्यो में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने एक लेखपाल को निलम्बित तथा एक कानून गो को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का दिया दिया निर्देश

मीरजापुर 05 जुलाई 2025- शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मड़िहान में मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह एवं तहसील लालंगज में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, वष्ठि पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने आए हुए फरियादियाओं की समस्याओं को सुना गया। तहसील मड़िहान में मण्डलायुक्त के समक्ष प्राप्त 71 प्रार्थना पत्रो में मौके पर 10 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियों प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रार्थना पत्रो का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायती प्रार्थना पत्रो की गुणवत्ता का फीडबैक शासन द्वारा फरियादियों से वार्ता करलिया जाता है अतएव अधिकारी शिकायतो के निस्तारण से पूर्व मौके पर जाते हुए दोनो पक्षों की उपस्थिति में उनकी बातो को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि यदि गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो सम्बन्धित विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी मड़िहान अविनाश कुमार उपस्थित रहें।
तहसील लालगंज में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 163 प्रार्थना पत्रो में मौके पर 09 का निस्तारण शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु प्रेषित किया। जिलाधिकारी ने वन विभाग की 02, चकबन्दी की 04 तथा विकास विभाग एक टीम गठित कुल 07 टीमो का गठन करते हुए निर्देशित किया कि मौके जाकर प्रार्थना पत्रो का गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक निस्तारण करते हुए आख्या उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कार्यो में लापरवाही बरतने पर लेखपाल परमानन्द ग्राम भेड़ा को निलम्बित तथा कानून गो रामअवध को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए सेवा पुस्तिका में अंकन करने के साथ ही जिला मुख्यालय आई0जी0आर0एस0 कार्यालय सम्बद्ध करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी लेखपालो को निर्देशित करते हुए कहा कि जमीनों व चकरोड की पैमाइश में लापरवाही न बरतते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी अतएव आप सभी अपनी कार्यशैली में सुधार लाए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी लालगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लेखपालो की अधिक शिकायते प्राप्त हुई उनकी सूची बनाते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें। उप जिलाधिकारी यह भी सुनिश्चित करे कि लेखपाल तहसील मुख्यालय पर निवास करते है अथवा नही यदि नही करते है ऐसे लेखपालों का वेतन अवरूद्ध किया जाए। उन्होंने सभी लेखपालो को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने राजस्व गांवो के कार्यो का रजिस्टर बनाएं। इसी प्रकार के जनपद के अन्य तहसीलो में यथा सदर में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष प्राप्त 168 प्रार्थना पत्रों में 19 का निस्तारण, तहसील चुनार में प्राप्त 94 प्रार्थना पत्रो में से 03 निस्तारण किया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, तहसील लालगंज में उप जिलाधिकारी लालगंज संजीव यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, क्षेत्राधिकारी लालगंज सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।