
राजगढ़ पुलिस ने 7 किलो गांजा के साथ तस्कर दबोचा
मीरजापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने किसान इंटर कॉलेज मोड़ के पास से 7.058 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोपी मध्य प्रदेश के मऊगंज जनपद का निवासी बताया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
जमालपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी की गिरफ्तारी
जमालपुर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़खानी और बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में नामजद आरोपी करन वियार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
चुनार और लालगंज पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ दो अभियुक्त पकड़े
चुनार पुलिस ने सद्दोपुर क्षेत्र से एक युवक को 12 बोर के अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं लालगंज पुलिस ने भी तिखोर गांव निवासी एक आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दबोचा। दोनों मामलों में आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
संतनगर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को पकड़ा
संतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।
जमालपुर पुलिस ने 12 पाउच अवैध शराब बरामद की
जमालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 12 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मड़िहान पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
मड़िहान थाना पुलिस ने अभियान चलाकर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 32 लोगों पर कार्रवाई
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं के तहत 32 व्यक्तियों का चालान किया। सबसे अधिक कार्रवाई जिगना और अहरौरा थाना क्षेत्रों में की गई।















