मीरजापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: कफ सिरप तस्कर, अपहरण आरोपी व जुआरी गिरफ्तार

मीरजापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: कफ सिरप तस्कर, अपहरण आरोपी व जुआरी गिरफ्तार

मीरजापुर, 19 मार्च 2026। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को विभिन्न मामलों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने अवैध कफ सिरप कारोबार, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने तथा जुआ खेलने के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।

थाना अदलहाट पुलिस ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े तीन मुकदमों में वांछित अभियुक्त अजय कुमार यादव निवासी वाराणसी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज थे। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।

इसी क्रम में थाना अदलहाट पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में एक अभियुक्त युवराज सिंह निवासी सोनभद्र तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार/हिरासत में लिया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय व बाल सुधार गृह भेजा गया।

वहीं थाना चिल्ह पुलिस ने ग्राम करेरूआ स्थित शराब ठेका के पास छापेमारी कर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹1390 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।

इसके अलावा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में 13 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धाराओं में चालान किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें