मीरजापुर में अस्पताल के चार विभाग शिफ्ट, दो दिन ओपीडी सेवाएं रहेंगी बाधित

मीरजापुर में अस्पताल के चार विभाग शिफ्ट, दो दिन ओपीडी सेवाएं रहेंगी बाधित

मीरजापुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर भैरव प्रसाद नेत्र चिकित्सालय, सिविल लाइन में संचालित नेत्र, ईएनटी, डर्मा (त्वचा रोग) एवं साइकियाट्रिक विभागों को मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध मंडलीय जिला चिकित्सालय में शिफ्ट किया जा रहा है। इस कारण इन विभागों की ओपीडी सेवाएं शनिवार और सोमवार, 11 अप्रैल 2026 एवं 13 अप्रैल 2026 को बाधित रहेंगी।

अधिकारियों के अनुसार शिफ्टिंग के दौरान मरीजों को असुविधा से बचाने के लिए संबंधित विभागों की इमरजेंसी सेवाएं मंडलीय जिला चिकित्सालय में ही संचालित की जाएंगी।

इसके अलावा नेत्र एवं ईएनटी विभाग की ओटी (ऑपरेशन थिएटर) सेवाएं भी शिफ्टिंग के कारण 11 अप्रैल 2026 से एक माह तक प्रभावित रहेंगी। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों को ध्यान में रखते हुए ही अस्पताल आएं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें