मीरजापुर में पुलिस का विशेष अभियान, तीन वारंटी गिरफ्तार, 20 का शांति भंग में चालान

मीरजापुर में पुलिस का विशेष अभियान, तीन वारंटी गिरफ्तार, 20 का शांति भंग में चालान
मीरजापुर। मीरजापुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को सराहनीय कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने वारंटियों की धरपकड़ करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अभियान के दौरान थाना कछवां पुलिस ने एक, थाना अदलहाट पुलिस ने एक तथा थाना लालगंज पुलिस ने एक वारंटी को उनके घरों से गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इसी क्रम में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के अंतर्गत धारा 170/126/135 में 20 व्यक्तियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। थानावार विवरण के अनुसार कोतवाली शहर और विन्ध्याचल से एक-एक, कोतवाली देहात से तीन, चुनार से तीन, अदलहाट से छह, हलिया से एक तथा अहरौरा थाना क्षेत्र से पांच व्यक्तियों का चालान किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मीरजापुर जनपद में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें