मीरजापुर में 113 धान क्रय केंद्रों के माध्यम से हो रही है धान की खरीद

जिलाधिकारी ने छानबे क्षेत्र में भ्रमण कर तीन धान क्रय केन्द्र पर पहुंचकर खरीद प्रगति की ली जानकारी

धान को केन्द्र से मीलो पर भेजने की भी की जाए कार्यवाही, लापरवाह केन्द्र प्रभारी व मिलर्स पर की जाए कार्यवाही

मीरजापुर 04 दिसम्बर 2025- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज तहसील सदर छानबे क्षेत्र में भ्रमण कर धान क्रय केन्द्रो का निरीक्षण कर खरीद प्रगति की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले खाद्य विभाग द्वारा संचालित गैपुरा प्रथम भटेवरा क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। केन्द्र पर निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी उपस्थित पाई गई। उनके द्वारा बताया गया कि इस केन्द्र पर अब तक 1400 कुन्तल धान की खरीद की गई है। केन्द्र पर धान सफाई के लिए बड़ा छलनी से धान की सफाई करते हुए पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र आईस मशीन, नपी मापक मशीन आदि का निरीक्षण किया। केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि अब तक के किसानो के द्वारा खरीदे गए धान का भुगतान कर दिया गया है। मौके पर कृषक मायाशंकर निवासी खम्हरिया द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा 40 कुन्तल धान लाया गया है। धान बिक्री व टोकन प्राप्त करने मे किसी प्रकार की दिक्कते नही है। केन्द्र पर किसानो के बैठने व पेयजल की व्यवस्था की गई हैं। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा बी0 पैक्स गैपुरा केन्द्र पर पहुंचकर खरीद प्रगति का जायजा लिया गया। उत्तर कोआपरेटिव यूनियल लिमिटेड (पी0सी0यू0) द्वारा संचालित इस केन्द्र पर केन्द्र प्रभारी राहुल कुमार दूबे द्वारा बताया गया कि इस केन्द्र पर 1500 मीट्रिक टन के सापेक्ष अब तक 460 मीट्रिक टन धान की खरीद 72 किसानो से किया गया है। खरीद के सापेक्ष सभी किसानो का भुगतान कर दिया गया है। मौके पर ग्राम बरी दूबे निवासी कृषक मंगला प्रसाद दूबे ने बताया कि उनके द्वारा केन्द्र पर 130 कुन्तल धान लाया गया है जिसकी तौल की जा रही है। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया से सभी किसान संतुष्ट है किसी प्रकार दिक्कत का सामना नही करना पड़ रहा है। केन्द्र पर पेयजल, किसानो के बैठने की व्यवस्था सहित सभी संयत्र संचालित पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा भ्रमण के दौरान पी0सी0यू0 द्वारा संचालित धान खरीद केन्द्र ग्राम नरोईया का निरीक्षण किया गया। जिस पर केन्द्र प्रभारी राकेश कुमार द्वारा बताया गया कि केन्द्र पर 1400 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 58 कृषको के द्वारा 3720.40 कुन्तल धान की खरीद की गई है। केन्द्र पर धान खरीद से सम्बन्धित संयत्र/मशीन पाए गए। किसानो के बैठने व पेयजल की व्यवस्था की गई थी। कृषक आलोक दूबे ग्राम गंगापुर से जिलाधिकारी द्वारा वार्ता की गई जिनके द्वारा बताया गया कि धान खरीद हेतु पंजीकरण व धान बेचने मे केन्द्र पर किसी प्रकार की समस्या नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि केन्द्रो पर से धान को मिलो पर भेजवाया जाए ताकि केन्द्र पर अधिक स्टाक न रहे और आने वाले धान के रखने के लिए पर्याप्त जगह रहे। उन्होंने जिला खाद्य विपण अधिकारी संजीव सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि धान उठान मे यदि किसी केन्द्र प्रभारी व मिलर्स के द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान मे कुल जनपद मे 113 धान क्रय केन्द्र/सेंटर पूर्ण से संचालित है जिस पर धान की खरीद की जा रही है, सभी केन्द्रो पर बोरा व धनराशि पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध है।