मुख्यमंत्री का मिर्जापुर में आगमन की तिथि हुई निर्धारित

असम के मुख्यमंत्री का मीरजापुर भ्रमण कार्यक्रम तय, विंध्याचल धाम में करेंगे दर्शन
मीरजापुर। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का मीरजापुर जनपद भ्रमण कार्यक्रम 16 फरवरी 2026 को निर्धारित किया गया है। तय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शाम 6:45 बजे वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री रात्रि 8:15 बजे से 9:15 बजे के बीच विंध्याचल मंदिर (मां विंध्यवासिनी) पहुंचेंगे, जहां वे विधि-विधान से दर्शन-पूजन करेंगे। दर्शन के पश्चात रात्रि 9:15 बजे विंध्याचल से प्रस्थान करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री रात्रि 10:45 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी पहुंचेंगे। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें